Solved Paper Himachal Pradesh Patwari Exam 2019 [Part-3] – HP Revenue Department

By | November 17, 2019

51. ‘कठोर’ के लिए समानार्थक शब्द है:

  1. पौरुष
  2. परुषी
  3. परुष
  4. परुषत्व

52. “पेड़ से कई आम गिरे।” में कौन-से करक का प्रयोग है?

  1. करण कारक
  2. कर्म कारक
  3. अपादान कारक
  4. सम्बन्ध कारक

53. अव्ययीभाव समास का उदहारण है:

  1. त्रिनेत्र
  2. भरपेट
  3. राजपुत्र
  4. महाराजा

54. “मंगल भवन अमंगल हारी। हरहु नाथ मम संकट भारी ।।” में छंद है:

  1. चौपाई
  2. सोरठा
  3. रोला
  4. दोहा

55. वेदों की रचना किस भाषा में हुई ?

  1. लौकिक संस्कृत
  2. वैदिक संस्कृत
  3. पाली
  4. प्राकृत

56. “गीता मंद-मंद मुस्कुरा रही है।” में मंद-मंद क्या है?

  1. क्रियाविशेषण
  2. विशेषण
  3. क्रिया
  4. कारक

57. प्रवीण बड़ी चतुर है- में बड़ी है:

  1. प्रविशेषण
  2. क्रिया
  3. निपात
  4. सर्वनाम

58. ‘अपनाना’ क्रिया किस्से बनी है?

  1. संज्ञा से
  2. कवशेषण से
  3. सर्वनाम से
  4. क्रिया से

59. ‘ज्ञ’ में मिलन है:

  1. ग + य
  2. ग्  + य्
  3. ज + य
  4. ज्  + ञ

60. “यह समस्या अत्यंत कठिन है।” में अत्यंत क्या है?

  1. संज्ञा
  2. क्रिया
  3. प्रविशेषण
  4. विशेषण

61. कलानिधि का पर्यायवाची है:

  1. सूरज
  2. राकेश
  3. निकट
  4. गजानन

62. धर्मा धर्म समास है:

  1. द्विगु समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. अव्ययीभाव समास
  4. बहुव्रीहि समास

Note: स प्रश्न का सही उत्तर द्वंद्व समास होगा। धर्माधर्म का विग्रह धर्म और अधर्म है और यहाँ दोनों पद प्रधान हैं। द्वंद्व समास का विग्रह करने पर बीच में ‘और’, ‘या’ का बोध होता है। 

63. ‘भाषा’ से तात्पर्य है:

  1. भाषण देना
  2. बोलना सीखना
  3. ध्वन्यात्मक शब्दों द्वारा विचार प्रकट करना
  4. इनमें से कोई नहीं

64. ‘विश्व हिंदी दिवस’ कब मनाया जाता है?

  1. 10 फरवरी
  2. 10 मार्च
  3. 10 जून
  4. 10 जनवरी

65. ‘ऋज’ का विलोमार्थी शब्द है:

  1. हार
  2. पतन
  3. वक्र
  4. पूर्ण

66. ‘समुद्र की आग’ के लिए उपयुक्त शब्द है:

  1. दावानल
  2. जलागम
  3. बड़वानल
  4. भीषणाग्नि

67. कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर बानी – में किस परिवर्तन का उल्लेख है?

  1. प्रान्त और नदी का
  2. नदी और संगीत का
  3. समुद्र और पर्वत का
  4. पानी स्वाद और बोली के शब्दों का

68. ‘पन’ प्रत्यय वाला शब्द है:

  1. पनघट
  2. बड़प्पन
  3. औपन्
  4. सत्यापन

69. महर्षि का संधि विच्छेद है:

  1. मह + ऋषि
  2. महान + ऋषि
  3. महा + ऋषि
  4. महि + ऋषि

70. शुद्ध वाक्य है:

  1. यह असली गाय का दूध है।
  2. ये असली गाय का दूध है।
  3. यह गाय का ‘असली’ दूध है।
  4. यह गाय के असली दूध है।

71. ‘तत्सम’ शब्द कौन-सा है?

  1. उज्ज्वल
  2. उजाला
  3. उज्जवल
  4. उद्खल

72. ‘आधा तीतर आधा बटेर होना’ का अर्थ होगा:

  1. उचित सामंजस्य का आभाव होना
  2. छोटा-बड़ा होना
  3. बेमेल तथा बेढंगा
  4. बिरंगा होना

73. ‘देव + आलय’ में कौन-सी संधि है?

  1. दीर्घ संधि
  2. गुण संधि
  3. वृद्धि संधि
  4. यण संधि

74. ‘सूचक’ का समानार्थक शब्द है:

  1. द्योतक
  2. धोतक
  3. घोतक
  4. ज्ञापन

75. ‘जंगम’ का विलोम है:

  1. संगम
  2. अचलता
  3. स्थावर
  4. साधुत्व

Read the next part:Part-4Part-1Part-2

Stay updated with us:

Click here to join our Telegram Channel

Click here to Join our Facebook Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The maximum upload file size: 2 MB. You can upload: image. Links to YouTube, Facebook, Twitter and other services inserted in the comment text will be automatically embedded. Drop file here